Monday, 10 August 2026

All Categories

2124::/cck::

मौसम विभाग ने जारी की देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी....

::/introtext::
::fulltext::

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी के लिए इमेज परिणाम

नई दिल्ली: इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला सा नजर आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल, मिजोरम आदि इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सितम जारी है. अकेले यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.साथ ही देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है.  राजधानी दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. आइये जानते हैं अगले कुछ दिनों में देश के कौन-कौन से राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. 

 30 जून का मौसम: मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 30 जून को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर-प्रदेश, पंजाब और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने को कहा है. 

01 जुलाई का मौसम: जारी चेतावनी के अनुसार एक जुलाई को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में भारी से भारी बारिश जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी कई गई है. 

02 जुलाई का मौसम: देश के अलग-अलग हिस्सों में 2 जुलाई को भी मौसम की मार देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को जिन इलाको में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण गोवा और तटिय कर्नाटक में भारी की आशंका जताई गई है.

03 जुलाई का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को देश के जिन राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और ओड़िशा शामिल हैं.

4 जुलाई का मौसम: असम, मेघालय, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है

::/fulltext::

2116::/cck::

मौसम : अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से चार जवानों की मौत, कश्मीर में बाढ़.....

::/introtext::
::fulltext::
नई दिल्ली। देश में तय समय से दो सप्ताह पहले ही पहुंच गया, जिससे देश के अनेक हिस्सों में हो रही है। इसके चलते से में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, में भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। मानसून पश्चिमी राजस्थान में स्थित देश की आखिरी सीमा चौकी श्रीगंगानगर में भी पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में मानसून सामान्यत: 15 जुलाई को पहुंचना था। 

कश्मीर में बाढ़ : जम्मू एवं कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले उफान पर हैं। जिसके कारण कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति घोषित कर दी गई है। झेलम और अन्य नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी।
 
आईटीबीपी के जवानों पर गिरी चट्टान : उधर अरुणाचल प्रदेश के लोअर सिआंग जिले में बसर-अकाजन मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन के चलते पहाड़ से एक बड़े चट्टान के टूटकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के वाहन पर गिरने से चार जवानों की मौत हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना देर रात लगभग ढाई बजे लोअर सिआंग के जिला मुख्यालय लिकाबली से करीब पांच किलोमीटर दूर उस समय हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई टी बी पी) के जवान पश्चिमी सिआंग जिले के बसर से लोअर सिआंग जा रहे थे।
 
View image on TwitterView image on Twitter
 
 
हिमाचल में भी भूस्खलन : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से शुक्रवार को मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अवरुद्ध हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। माढ़ी में गुरुवार रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की खबरें हैं। हालांकि, जिला प्रशासन को भूस्खलन के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला जब कुछ पर्यटकों ने उन्हें सड़क अवरुद्ध होने के बारे में सूचना दी।
 
असम में हाल बेहाल : असम के बाढ़ प्रभावित छह जिलों में से एक में स्थिति और बिगड़ गई। एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 32 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम को हुई बारिश के बाद आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो गया। मानसूनी हवाएं दिल्ली की हवा से धूल भी उड़ा ले गई, जिसके चलते दिल्लीवासियों को करीब एक साल में सबसे स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली वासियों को आखिरी बार इस तरह की स्वच्छ हवा पिछले साल अगस्त में मिल पाई थी।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!