केरल लगातार बारिश ने मचाई भयानक तबाही, 45 की मौत.....
::fulltext::
केरल में हालात और बिगड़ सकते हैं क्योंकि 18 जून तक केरल के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी.
- केरल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ के हालत।
- कट्टीपारा में लैंडस्लाइड का शिकार हुए लापता लोगों की तलाश जारी
- डेढ़ साल की एक बच्ची और लड़के का शव निकाला गया।
कोझिकोड. केरल में मानसून ने ही तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते यहां लैंडस्लाइड हुई है। जिसके चलते अब तक 45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केरल में हालात अभी और बिगड़ सकते हैं क्योंकि 18 जून तक केरल के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मलबे में मिल रही लाशें
- मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि लैंडस्लाइड के बाद मलबे में से लाशों का मिलना जारी है।
- अफसरों ने बताया कि कट्टीपारा में मलबे से डेढ़ साल की बच्ची रिफा मरियम का शव निकाला गया है। मरियम की मां ने लैंडस्लाइड में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
- इसके अलावा वदकारा तालुक गांव से बाढ़ में बहकर कट्टीपारा पहुंचे एक लड़के का भी शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान 17 साल के अभिनव के रूप में हुई है।
- अफसरों ने बताया कि अभी तीन परिवारों के 6 लापता सदस्यों की तलाश की जा रही है। इसके लिए लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- नेशनल हाईवे से लेकर कोझिकोड और वयनाद में प्रभावित इलाकों की सड़कें पानी से भरी हुई हैं। इसके चलते ट्रांसपोर्टेशन भी ठप पड़ा हुआ है।
सड़क पर पानी भरने के चलते रेस्क्यू में देरी
- सीएम पिनरायी विजयन ने जान-माल का नुकसान झेलने वाले परिवारों को मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं मिनिस्टर टीपी कृष्णन और एके ससींद्रण ने कोझिकोड जिले में प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
- उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि प्रभावित इलाकों में सड़कों पर पानी भरे होने के चलते 50 सदस्यों वाली नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम देर से पहुंची। इसके चलते रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन में देरी हुई।
- उन्होंने कहा कि लोकल लोगों के साथ फायर, रेस्क्यू फोर्स और पुलिस की टीम लापता लोगों की तलाश में लगी है। प्रभावित लोगों को रिलीफ कैम्प में भेजा जा रहा है और उन्हें जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
शुक्रवार को सरकार ने केरल के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक कोझिकोड, वयनाद कन्नूर, पलक्कड़, कासरगोड और मलप्पपुरम में लगातार 18 जून तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।