Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया, जिस कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई और इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमेरिकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया। भूकंप का असर न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक हुआ है। सूचना के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
इंडोनेशिया के एक गांव में बाढ़ का जो पानी पूरे गांव में फैला वो ख़ून जैसा लाल रंग का पानी था. दरअसल बाढ़ की वजह से पानी सबसे पहले कपड़े डाई करने वाली (रंग करने वाली) एक फैक्ट्री में घुसा और इसके बाद पूरे गांव में मानो ऐसा लगा कि ख़ून की ही बाढ़ आ गई है. लाल रंग वाला पानी पूरे गांव में चारों तरफ फैल गया.

जेंगगॉट नाम का यह गांव पेकलोंगान, इंडोनेशिया के जावा के केंद्रीय इलाक़े में पड़ता है. पेकलोंगान के दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र परंपरागत तौर पर डाई और वैक्स के लिए मशहूर है. सोशल मीडिया यूज़र्स ने सैंकड़ों यूज़र्स ने ये तस्वीरें शेयर की हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है बाढ़ की ये तस्वीरें असली हैं.
स्थानीय अधिकारी दिमास आर्गा युदा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "डाई की वजह से लाल रंग का पानी दिख रहा है. डाई की फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुसने से ऐसा हुआ है. बारिश होने के बाद यह लाल रंग भी धीरे-धीरे ख़त्म हो जाएगा."

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ पेकलोंगान में पहले भी नदियाँ कपड़ों पर किए जाने वाले ख़ास बैटिक डिज़ाइन में उपयोग की जाने वाली रंग की वजह से रंगीन हो चुकी है. पिछले महीने ही एक अन्य गांव में नदी का पानी हरे रंग का हो गया था. इंडोनेशिया के कई इलाक़े अक्सर बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं. इस साल की शुरुआत में राजधानी जकार्ता में आए एक तूफान में कम से कम 43 लोग मारे गए थे.