——
Wednesday, 17 June 2026

1447::/cck::

सेक्‍स से परहेज करने वालों को हो सकती है ये बीमारियां....

::/introtext::
::fulltext::

सेक्‍स या यौन संबंध बनाना हर इंसान की शारीरिक आवश्‍यकताओं में से एक होता है। सेक्‍स करने के जितने फायदे होते है। नहीं करने के उतने नुकसान भी होते है। अगर आप सेक्स से करने से परहेज करते हैं तो आपको नहीं मालूम आप कहीं न कहीं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हो सकता है कि आपके स्‍पर्म की क्‍वॉलिटी कम हो जाये ता आपको कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है।शायद आपको ये पता नहीं कि सेक्स करना कितना सेहतमंद होता है क्योंकि इससे दूरी बरतने पर आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आइए जानतें है कि सेक्‍स से दूरी बनाने का क्‍या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

स्ट्रेस-

एक अध्ययन के अनुसार जो सेक्स से दूर रहते हैं वो जल्दी तनाव का शिकार बन जाते है कई मौकों पर उन्‍हें तनाव महसूस होने लगता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगह पर भी कई बार तनाव में आ जाते है क्योंकि सेक्स करने पर एंडोर्फीन हार्मोन यानि फिल गुड हार्मोन का निष्कासन होता है जो स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डिप्रेशन-

सेक्‍स से परहेज करने का सबसे बड़ा नुकसान अक्‍सर पुरूष डिप्रेशन में चले जाते हैं उसी तरह महिलायें भी अवसादग्रस्त हो सकती हैं। एक अध्ययन के अनुसार मेलाटोनीन, सेरोटोनीन और ऑक्सिटोसीन पुरूषों के सीमेन या वीर्य में रहता है जो महिलाओं के मूड को बनाने में मदद करता है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन-

एक शोध के अनुसार जो लोग हफ़्ते में दो बार सेक्स करते हैं वे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्‍या से उतना नहीं जूझते है जितने कि सेक्स नहीं करने वाले जूझते है। क्योंकि सेक्स बार-बार करने पर पेनाइल मसल्स को मजबूती मिलती है।


लो इम्युनिटी-

क्या आपको पता है कि सेक्स कम करने से प्रतिरोधक क्षमता पर फर्क पड़ता है। यानि कम से कम हफ़्ते में एक या दो बार भी सेक्स करने से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है क्योंकि उनका आईजीए का लेवल ज्यादा रहता है सेक्स नहीं करने वालों की तुलना में।

प्रोस्टेट कैंसर-

अगर आपने सेक्स करना बंद कर दिया है तो जान लें कि शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी कमजोर हो जायेगी। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसियेशन के अनुसार जो बार-बार सेक्स करते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है सेक्स न करनेवालों की तुलना में।

::/fulltext::

1429::/cck::

 

 

 राष्‍ट्रीय महिला आयोग : साइबर क्राइम से निपटेगी 60 हजार लड़कियों की फौज.....

::/introtext::
::fulltext::

राष्‍ट्रीय महिला आयोग साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर 60 हजार लड़कियों और महिलाओं को ट्रेंड करेगा.

सोशल मीडिया पर लड़कियों और महिलाओं को सॉफ्ट टार्गेट समझने वाले लोगों को सबक सिखाने की तैयारी की जा रही है. महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्‍ट, ट्रोल और धमकी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ एक पूरी फौज खड़ी की जा रही है. इसके लिए जल्‍द ही राष्‍ट्रीय महिला आयोग साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर 60 हजार लड़कियों और महिलाओं को ट्रेंड करेगा. ये 60 हजार लड़कियां और महिलाएं पहले ऑनलाइन अपराधों को रोकने के लिए सुरक्षित डिजिटल उपयोग और खासतौर पर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, इंस्‍टाग्राम, ट्विटर आद‍ि एप्‍लीकेशन का इस्‍तेमाल, सेफ मेलिंग की ट्रेनिंग लेंगी. इसके बाद ऑनलाइन अपराधों की शिकार हो रहीं अन्‍य महिलाओं को इससे बाहर निकलने और इंटरनेट के सुरक्षित इस्‍तेमाल करने में भी मदद करेंगी.

कहा-कहा चलाया जाएगा ट्रेनिंग प्रोग्राम

महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहा राष्‍ट्रीय महिला आयोग 18 जून 2018 से अपने इस पायलट प्रोजेक्‍ट की शुरुआत करने जा रहा है. इन लड़कियों को साइबर पीस फाउंडेशन की टीम ट्रेंड करेगी. फाउंडेशन के अध्‍यक्ष विनीत कुमार बताते हैं कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले चरण में हरियाणा, दिल्‍ली-एनसीआर, मणीपुर, सिक्‍किम, मेघालय, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से होने जा रही है.

अलग-अलग क्षेत्रियों भाषाओं में दी जाएगी जानकारी

विनीत बताते हैं कि इस प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं को सोशल मीडिया पर सुरक्षित रखने के साथ ही इंटरनेट और ई-मेल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देना है. इस दौरान डिजिटल मीडिया के खतरों से भी महिलाओं को रूबरू कराया जाएगा. अगर कोई महिला अपने साथ हुए साइबर क्राइम की शिकायत करती है तो तत्‍काल उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया एजेंसी और राष्‍ट्रीय महिला अायोग को दी जाएगी. साथ ही महिलाओं को बताया जाएगा कि वे किस तरह ऐसे अपराधों की शिकायत कर सकती हैं. सबसे खास बात होगी कि विभिन्‍न क्षेत्रों में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को उनकी क्षेत्रीय भाषा में यह जानकारी दी जाएगी. इसके लिए राज्‍य सरकार, राज्‍य महिला आयोग और विश्‍वविद्यालय महिलाओं तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं. कोशिश की जा रही है कि इन महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाए, हालांकि अभी इसपर बातचीत चल रही है.

::/fulltext::

1426::/cck::

सांवला रंग भी है खूबसूरती की निशानी.....

::/introtext::
::fulltext::

भारतीयों का गोरे रंग के प्रति कितना मोह है यह किसी से छिपा नहीं है। गोरा होना ही खूबसूरत मान लिया जाता है भले ही नाक-नक्श कैसे भी हो। इसी का लाभ कुछ कंपनिया खूब कमाती है गोरा होने की क्रीम बेचकर। दु:ख की बात तो यह है कि कुछ सितारे ही इन क्रीमों का प्रचार करते हैं और कम अक्ल वालों को गुमराह कर देते हैं। बॉलीवुड में हीरोइनों के लिए गोरा होना अनिवार्य माना जाता है, लेकिन इस सोच के बीच कुछ सांवली हीरोइनों ने अपना परचम फहरा कर साबित किया कि वे भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

दीपिका पादुकोण
ने साबित किया कि सांवली होने के बावजूद स्टार बना जा सकता है। वे सफल मॉडल भी रहीं और हीरोइन भी। हालांकि कई बार उन्होंने मेकअप के जरिये स्क्रीन पर अपने आपको गोरी के रूप में पेश किया।
 
स्मिता पाटिल 
दूरदर्शन पर समाचार पढ़ रही स्मिता पाटिल पर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की निगाह गई और उन्होंने स्मिता को फिल्म ऑफर कर दी। सांवली स्मिता ने अपनी प्रतिभा के बल पर तमाम हीरोइनों को पछाड़ दिया और भारत की श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक मानी गईं। जहां कला फिल्मों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तो कमर्शियल फिल्मों में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'आज रपट जाए' जैसा गीत भी किया। उनकी बोलती आंखें और तीखे नाक-नक्श उनकी खूबसूरती के पहचान थे।
 
शिल्पा शेट्टी
 शिल्पा शेट्टी ने दिखाया कि सांवली लड़कियां भी आकर्षक और सेक्सी होती हैं। 
 
रेखा
 रेखा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें काली, भद्दी और न जाने क्या-क्या कहा गया था। बाद में कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के बीच रेखा ने अपनी जगह बनाई। 
 
बिपाशा बसु
 बिपाशा बसु ने कमर्शियल फिल्मों में लंबे पारी खेली और हॉट अभिनेत्रियों में उनकी हमेशा गिनती हुई। 
 
फ्रीडा पिंटो 
 सांवली फ्रीडा पिंटो ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी कामयाबी हासिल की जो गोरे रंग वाली अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं कर पाईं।
 
काजोल 
 अपनी शुरुआती फिल्मों में सांवली नजर आने वाली काजोल बाद की फिल्मों में गोरी नजर आईं। कहा जाता है कि उन्होंने ट्रीटमेंट करवाया था। 
 
चित्रांगदा सिंह 
 हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, सॉरी भाई और सॉरी भाई जैसी उम्दा फिल्में चित्रांगदा के नाम के आगे दर्ज हैं।
 
विद्या बालन 
 विद्या बालन ने अपने अभिनय के बलबूते पर ऐसी धाक जमाई कि शाहरुख खान ने उन्हें 'चौथा खान' करार दिया। 
 
नंदिता दास 
 फायर, अर्थ, बिफोर द रेन्स सहित कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पुरस्कार जीतने वाली नंदिता दास उन लोगों की कठोर आलोचना करती हैं जो मानते हैं कि खूबसूरती के लिए गोरा रंग जरूरी है। 
 
दीप्ति नवल
 दीप्ति नवल ने अपने सांवलेपन को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की और दर्शाया कि सफल होने के लिए गोरी होना जरूरी नहीं है। कला फिल्मों में उनका काम ज्यादा नजर आया। 
 
मलाइका अरोरा खान, कोंकणा सेन शर्मा, ज़रीना वहाब, सुप्रिया पाठक, विद्या सिन्हा, वहीदा रहमान, तनिष्ठा चटर्जी जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने साबित किया कि सांवली लड़कियां भी खूबसूरत होती हैं और सिर्फ गोरा रंग ही खूबसूरती की निशानी नहीं है। 
 
 

 

 
::/fulltext::

1355::/cck::

सुधा बालकृष्णन होंगी आरबीआई की पहली CFO.....

::/introtext::
::fulltext::

मुंबई 28 मई 2018। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सुधा बालकृष्णन को पहला मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है. इतिहास में पहली बार रिजर्व बैंक में किसी सीएफओ की नियुक्ति हुई है. यह उर्जित पटेल के आरबीआई गवर्नर नियुक्त होने के बाद भी पहली बड़ी नियुक्ति है. बता दें कि बालकृष्णन नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की उपाध्यक्ष हैं. बालकृष्णन को 12वीं कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. उनकी नियुक्ति कॉन्ट्रेक्ट पर की गई है. इनका कार्यकाल तीन साल का होगा. वह एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार बालकृष्णन आरबीआई में सेंट्रल बैंक के बैलेंस शीट की इंचार्ज होंगी जो अकाउंट की नीतियां लागू कराएंगी.

साल 2017 जारी हुए नोटिस के अनुसार वित्तीय स्थिति और बजटीय प्रक्रियाएं के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी. रिपोर्ट के अनुसार अंदरूनी मामलों के साथ-साथ कॉर्पोरेट से जुड़ी रणनीति भी वह ही बनाएंगी. इंटरनल अकाउंट और बजट के काम देखने के अलावा बालकृष्णन को भविष्य निधि की दरें तय करने का जिम्मा दिया गया है. बता दें कि सुधा बालकृष्णन को सरकारी बैंक खाता विभाग का प्रभारी बनाया गया है. यह विभाग पेमेंट और टैक्स वसूली से जुड़े लेनदेन का काम देखता है. सेंट्रल बैंक के देश और विदेशों में निवेश का काम भी वे ही देखेंगी.

::/fulltext::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1171114

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.243
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

5
Online

2026-06-17