Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
काठमांडू: नेपाल की फोटो पत्रकार और पर्वतारोही पूर्णिमा श्रेष्ठ ने शनिवार को माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया. इसके साथ ही वह एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली नेपाली फोटो पत्रकार बन गई हैं. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर चढ़ने का श्रेष्ठ (27) का यह पहला प्रयास था.संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने आधार शिविर से बताया, "पूर्णिमा श्रेष्ठ शनिवार सुबह 8.10 बजे चोटी पर पहुंचीं."विश्व कीर्तिमान धारी एवरेस्ट पर्वतारोही और श्रेष्ठ के अभियान की देख-रेख करने वाली कंपनी शेरपा खांगरी आउटडोर की प्रमुख टेम्बा शेरी शेरपा ने कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत अच्छा लग रहा है कि दल के अन्य चीनी सदस्यों के साथ उन्होंने चोटी फतह कर ली. दल के रविवार को आधार शिविर पहुंचने की उम्मीद है." नेपाल के गोरखा जिला निवासी श्रेष्ठ ने चोटी की चढ़ाई मंगलवार को शुरू की थी.
::/fulltext::
::/introtext::
देश की राजधानी दिल्ली में कुछ मनचलों को सबक सिखाते हुए एक महिला मुक्केबाज़ ने 4 मनचलों की जमकर पिटाई कर डाली. ये घटना 16 मई को निहाल विहार इलाके में हुई. महिला मुक्केबाज ने इन मनचलों की पिटाई तो की ही, साथ ही पुलिस को फोन करके 2 मनचलों को गिरफ्तार भी करवा दिया. यूं तो दिल्ली में अक्सर लड़कियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के सैकड़ों मामले आते हैं जिनकी पुलिस में रोजाना शिकायतें आती हैं लेकिन दिल्ली के निहाल विहार में इस महिला मुक्केबाज ने लड़कों के फब्तियां कसने पर चुप्पी नही साधी बल्कि उन्हें जमकर सबक भी सिखाया. मुक्केबाजी को जुनून की हद तक चाहने वाली ये महिला मुक्केबाज रोजाना अपने कोच के साथ कई कई घंटे पसीना बहाती हैं ताकि आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में उसका सिलेक्शन हो सके. रोज की तरह बुधवार को 8 बजे के आसपास जब महिला मुक्केबाज शाम प्रेक्टिस करके अपने कोच के साथ निहाल विहार को जा रही थी तभी 3 अलग-अलग बाइकों पर सवार 6 मनचलों ने उनके आगे पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी. मना करने पर भी वो नही माने.
दरअसल पश्चिम विहार की रहने वाली महिला मुक्केबाज ने पहले उन्हें डांटना शुरू किया, लेकिन वो नही माने और गालीगलौज करने लगे जिसके बाद महिला मुक्केबाज ने सभी मनचलों की धुनाई करनी शुरू कर दी. 2 युवक तो मौके से भाग गए लेकिन चारों को मुक्केबाज ने जमकर पीटा. इन मनचलों ने मौके पर अपने कई साथियों को भी बुलाया लेकिन मुक्केबाज रुकी नही उसने सभी को पीटा. इनमें से एक को उसने पकड़ लिया और 100 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया. पीड़िता निहाल विहार थाने में शिकायत नही करना चाहती थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनकी हौसलाअफजाई की जिसके बाद शिकायत करने पर दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में 4 लड़कों के खिलाफ IPC की धारा 341,354, 509, 34 में मामला दर्ज किया और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन 2 आरोपी अभी भी फरार हैं. इससे पहले भी महिला मुक्केबाज़ एक मनचले को सबक सिखा चुकी है. महिला मुक्केबाज़ के कोच ने भी कहा कि उन्हें अपनी शिष्या पर भरोसा था कि वो ऐसे मनचलों को सबक सिखाएगी.
नई दिल्ली: भारत के कई शहरों में हर दिन वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. इसकी वजह से अस्थमा के मरीज ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाएं भी जूझ रही हैं. वायु प्रदूषण के प्रभाव को लेकर एक चौंकाने वाला अध्ययन सामने आया है. इसमें बताया गया है कि उन बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा रहता है जिनकी माओं ने अपने प्रेग्नेंसी के छठे से नौवें महीने के बीच वायु प्रदूषण का सामना किया हो. पीएम 2.5 वायु प्रदूषण का एक प्रकार है जो मोटर वाहन, तेल, कोयला या जैव ईंधन के जलने से पैदा होता है और इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है. अमेरिका में जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर नोल टी म्यूलर ने कहा, ‘‘यह ऐसा पहला अध्ययन है जो यह दिखाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान प्रदूषित हवा में सांस लेना सीधे तौर पर गर्भ में पल रहे बच्चे के बाल्यावस्था में उसके धड़कनों पर प्रभाव डालता है.’’ ‘हाइपरटेंशन’ जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक म्यूलर ने कहा, ‘‘बच्चों में यह प्रदूषण बड़े होने पर भी उनमें हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है और इसी हाई बीपी की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां भी होती हैं. अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 1,293 माताओं और उनके बच्चों की जांच की थी जो बोस्टन बर्थ कोहोर्ट स्टडी का हिस्सा थे.
::/fulltext::नई दिल्ली: अकसर लड़कों के मन में एक सवाल होता है कि आखिर लड़कियों को लड़के में क्या पसंद है? ऐसी क्या वो चीज है जिससे लड़कियां तुरंत इम्प्रेस हो जाती हैं. बात करने का तरीका पसंद है या फिर शानदार बॉडी बनाना. आखिर क्या वो चीज है जिससे लड़कियां बात करने को मजबूर हो जाती हैं. ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटीज ने एक ज्वाइंट रिसर्च की और पता लगाया कि लड़कों के किस बॉडी पार्ट को देखकर अट्रैक्ट होती हैं लड़कियां. आइए जानते हैं.
लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं आंखें
लड़कियों को बाते करने का अंदाज नहीं बल्कि गॉड गिफ्टिड चीज यानी आंखे सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं. खास कर जब पुरुषों की आंखों में डार्क सर्कल्स न हो या फिर आंखें लाल न हों.
एब्स भी काफी पसंद
आज कल 6 पैक एब्स का बुखार छाया हुआ है. एक्टर हो या फिर मॉडल हर किसी के पास 6 पैक एब्स हैं. जिसे देखकर लड़कियां काफी अट्रैक्ट होती है. आंखों के साथ-साथ लड़कियों को एब्स भी काफी अट्रैक्ट करते हैं.
इन चीजों को देखकर भी अट्रैक्ट होती हैं लड़कियां
शोध में पता चला है कि लड़कियों को पुरुषों के दांत, होंठ, बाल, दाढ़ी, मूछें, शोल्डर और सीना काफी पसंद करती हैं. जो पुरुष अपनी बॉडी का ज्यादा ख्याल रखते हैं लड़कियों को ये चीज उनकी अट्रैक्ट करती है. जिस चीज पर लड़कियां सबसे ज्यादा गौर करती हैं वो है लड़कों के रहने का तरीका. कैसे बात कर रहे हैं? क्या पहन रहे हैं और आप कितने एक्टिव हैं. इन चीजों पर लड़कियां सबसे ज्यादा गौर करती हैं.