Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
पहले खबर आई थी कि उसके आश्रम का संचालन उसका बेटा नारायण साईं करेगा, लेकिन वो खुद यौन शोषण के आरोपों में घिरा हुआ है.
ऐसे में आसाराम की बेटी भारती भले ही बापू से किनारा करने की बात कह रही हो, लेकिन आसाराम के देश दुनिया में फैले साम्राज्य की कमान उसके हाथ में आने की पूरी संभावना है.
वैसे भी अभी आश्रम की सारी जिम्मेदारी भारती के ही पास बताई जा रही है. भारती ही आसाराम का अरबों का साम्राज्य संभाल रही है.
पूरे देश में आसाराम के 400 से अधिक आश्रम और 40 स्कूल चल रहे हैं. ये पूरा नेटवर्क अब भारती चला रही हैं.
गिरफ़्तारी के बाद से भारती अपने पिता के सबसे भरोसेमंद साथी के सहयोग से आसाराम ट्रस्ट का संचालन कर रही है.
बता दें कि 'संत श्री आसारामजी ट्रस्ट' एक चैरिटेबल संस्था के तौर पर रजिस्टर्ड है. इसका हैडक्वार्टर अहमदाबाद में है. यहीं पर आसाराम ने पहला आश्रम स्थापित किया था.
ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि देश के करीब सभी राज्यों में फैले आश्रम को भारती ही संभाल रही हैं और इसीलिए उन्हें काफी यात्रा करनी पड़ती है.
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है.
आसाराम का बेटा नारायण साईं भी करीब 4 साल से सूरत की जेल में बंद है. दोनों के जेल में बंद होने के बावजूद जेल के बाहर उनके दुनियाभर में फैले करीब 400 आश्रम और अरबों का साम्राज्य अब भी कायम है.
::/fulltext::
नई दिल्ली : क्या आपको याद है अपने बचपन के वो दिन जब दादी मां अपने हाथों से बालों की चंपी करती थीं? कितना मजा आता था? खैर, अब तो यह पुरानी बात हो गई. लेकिन एक बात जो आज भी सच है वो ये है कि बालों को घना और मजबूत बनाए रखने के लिए तेल मालिश बेहद कारगर तरीका है. अगर नियमित रूप से मालिश की जाए तो आगे चलकर बालों की हेल्थ बनी रहती है. तेल लगाने से बालों को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही सिर की त्वचा में इंफेक्शन नहीं होता और बाल समय से पहले सफेद भी नहीं होते. इसके अलावा भी बालों में तेल लगाने के ढेरों फायदे हैं.
यूं तो बालों के लिए ढेर सारे तेल मौजूद हैं. हर तेल किसी न किसी काम जरूर आता है. आपको बस उस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके बालों के लिए पर्फेक्ट हो.
नियमित रूप से बालों की तेल मालिश करने से कई फायदे होते हैं:
1. समय से पहले सफेद नहीं होंगे बाल
आज की नौजवान पीढ़ी सफेद बालों से परेशान है. दरअसल, विटामिन B12 की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. नियमित रूप से तेल मालिश करने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वे समय से पहले सफेद नहीं होते.
नई दिल्ली.इंटरनेट पर जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, एक महिला मुंबई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही थी। चेक-इन फॉर्मैलिटीज पूरी करने के बाद वह जैसे ही सिक्युरिटी काउंटर के पास से गुजरी उसकी गोद से 10 महीने का बच्चा फिसल गया। किस्मत से जेट एयरवेज की एयर होस्टेस मितांशी वैद्द वहीं मौजूद थी। और लगा दी छलांग...
- रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले महीने की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चा मां की गोद से फिसला, मितांशी ने छलांग लगाकर उसे लपक लिया। इसमें बच्चे को जरा भी चोट नहीं लगी, लेकिन मितांशी को नाक पर चोट जरूर आई है।
- वहीं, अपने बच्चे को सेफ पाकर प्राइवेट कंपनी में बतौर एमडी बच्चे की मां गुलाफा शेख ने जेट एयरवेज और एयर होस्टेस मितांशी का धन्यवाद किया।
मां ने जेट एयरलाइंस के लिए लिखा
- इसके बाद गुलाफा ने जेट एयरलाइन्स को एक लेटर लिखा, 'किस्मत से एक युवती वहां मौजूद थी, जिसने मेरे 10 महीने के बेटे को बचाया। इसमें उनकी नाक पर चोट आई, जिसका निशान पूरी उम्र भी रह सकता है।'
- इस पर एयरलाइंस ने मितांशी के काम की सराहना करते हुए कहा कि उसने चेहरे पर निशान की परवाह नहीं की, जबकि इससे उनकी जॉब को भी खतरा हो सकता था।
- एयरलाइंस के एक सीनियर अफसर ने कहा- 'हमें गर्व है कि मितांशी जून, 2016 से हमारे साथ काम कर रही हैं।'